फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निषाद पार्टी ने मछुआ समाज की उपजातियों को एससी का दर्जा देने की मांग

Sat, 02 Aug 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 3,4 ठाकुरद्वारा में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक को
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला। उन्होंने प्रदर्शन कर संविधान के अनुच्छेद 341 के अनुसार तुरेहा जाति को परिभाषित करने की मांग की। संगठन के कार्यकर्ता हुए तिकोनिया पर एकत्र हुए। वहां से उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला। जुलूस क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां के आवास पर पहुंचा। वहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया और अपनी मांग का ज्ञापन विधायक को दिया। उनसे उनकी मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने पर जोर दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि 1961 की जनगणना मैन्युअल एवं राष्ट्रपति अधिसूचना 10 अगस्त 1950 के अनुसार तुरेहा जाति एससी में आती है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार ने 2013 में शासनादेश पारित किया था। उसी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी उसे एससी ऐसी जाति का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाए। वही तुरेहा जाति को परिभाषित करने की भी मांग की गई। ज्ञापन में मछुआ समाज की उपजाति निषाद, केवट, मल्लाह, कहार, कश्यप, धीवर आदि को एससी का दर्जा दिया जाए। प्रदर्शन में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, कश्यप समाज के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार कश्यप, संजय कश्यप, हीरा सिंह, बबलू सिंह सभासद कपिल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें