कुंदरकी। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को स्पोर्ट्स एकेडमी डींगरपुर में विधायक खेलस्पर्धा शुरू हुई। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया।
जूनियर वर्ग बालक की 100 मीटर दौड़ में मोहित कुमार और मोहम्मद कैश, सब जूनियर वर्ग बालक की 400 मीटर दौड़ में शोभित और अजय, जूनियर वर्ग बालिका की 400 मीटर दौड़ में आरती प्रथम और अजमी नूर द्धितीय, जूनियर वर्ग बालिका की 800 मीटर दौड़ में निशा सैनी और रितिका क्रमांश प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग बालिका की लंबी कूद में माहेनूर और गौरी, सीनियर वर्ग बालक की भाला फेंक में दामिश्क और आयुष क्रमांश प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग की वाॅलीबाॅल में एपीएस एकेडमी की टीम प्रथम और ख्वाजा पब्लिक स्कूल की टीम द्धितीय, जूनियर वर्ग की वालीवॉल में बरैठा की टीम प्रथम और एचएएम काॅलेज की टीम द्धितीय, सीनियर वर्ग की कबड्डी में एपीएस एकेडमी की टीम प्रथम और पंडिया की टीम द्धितीय स्थान पर रही।
खेल स्पर्धा में विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे जिससे खेल मैदान में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया पहल के तहत क्षेत्र के छात्र-छात्राएं स्थानीय मंच पर अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं जिससे महिलाएं भी खेल में स्थान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने खेलों को मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के तहत मंच दिया जा रहा है। विजयी खिलाड़ियों को विधायक ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति गुलाम जिलानी, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति मेहंदी हसन, डीओ भगवान दास, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, बबलू जाटव, बीओ विनीत कुमार, आशीष कुमार, महमूद जावेद, अभिनव, पुष्पेंद्र कुमार, अजीम मलिक, आदि रहे। संचालन एसपी सिंह द्वारा किया गया।