फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सियालदह, गंगा-सतलुज समेत बदले मार्ग से चलेंगी नौ ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ मंडल के लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जाफराबाद रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली नौ ट्रेनों का मार्ग बगला गया है। दून, सियालदह एक्सप्रेस समेत ये सभी ट्रेनें 22 व 23 जनवरी को बदले मार्ग से चलेंगी। इसके कारण हजारों यात्रियों का सफर प्रभावित होगा।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा के बीच चलने वाली (13009-10) दून एक्सप्रेस, 22 व 23 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। कोलकाता-जम्मूतवी के बीच चलने वाली (13151) सियालदह एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली (13307-08) गंगा सतलुज एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। (15623) भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 23 जनवरी को लखनऊ-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी। (18103) टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 22 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। अजमेर से किशनगंज के बीच चलने वाली (15716) गरीब नवाज एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी को लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर होकर चलेगी। अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली (14650) सरयू यमुना एक्सप्रेस 23 जनवरी को बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा होकर चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें