फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डिलीवरी बॉय ने धोखाधड़ी कर मीशो कंपनी को लगाया हजारों का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीआईजी के आदेश पर ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के नोडल अधिकारी ने पांच डिलीवरी बॉय के खिलाफ साइबर थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पांचों डिलीवरी बॉय कंपनी की जगह अपने खाते में पैसा जमा करते थे।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस को फैशनियम टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के एसएन मूर्ति ने बताया कि वह ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के नोडल अधिकारी हैं। जो मीशो विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बेचती है। एसएन मूर्ति ने बताया कि कंपनी ने शिपमेंट के लिए करार कर रखा है। जिसके डिलीवरी बॉय सामानों को ग्राहक तक सप्लाई करते हैं। सामान की डिलीवरी के समय मीशो कंपनी पंजीकृत ग्राहक के पास ओटीपी भेजती है। जिसके आधार पर उनके पैसों का लेनदेन खाते से होता है। आरोप है पांच डिलीवरी बॉय आशीष, फिराज रजा, अनिल कुमार दुबे, राकेश कुमार यादव और निखिल गुप्ता जब उपभोक्ताओं के पास सामान की डिलीवरी करने पहुंचते हैं तो अपने मोबाइल डिवाइस में मीशो एप्लिकेशन डाउनलोड करते हैं। उसमें उपभोक्ता का मोबाइल नंबर डाल कर उसके डिवाइस में आने वाली ओटीपी पूछ कर अपने डिवाइस में डाल कर उपभोक्ता के खाते या यूपीआई की डिटेल चेंज कर देते हैं। जिससे उपभोक्ता को रिटर्न की जाने वाली रकम इन डिलीवरी बॉय के खाते में आ जाती है। पांचों डिलीवरी बॉय ने इस तरह से जालसाजी और धोखाधड़ी करके मीशो कंपनी को 58 हजार 576 रुपये का चूना लगाया है। इस मामले में शिकायत मिलने पर डीआईजी ने पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में बिजनौर निवासी आशीष, अमरोहा निवासी फिरासत रजा, रामपुर निवासी अनिल कुमार दुबे व राकेश कुमार यादव और संभल निवासी डिलीवरी बॉय निखिल गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें