सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (14113) सूबेदारगंज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस चार फरवरी को रास्ते में 150 मिनट रोककर चलाई गई। (19031) अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस चार फरवरी को दिल्ली मंडल में दो घंटे रोककर चलाई जाएगी। (14815) श्री गंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस पांच फरवरी को रास्ते में 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी। (04359) चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर पांच फरवरी को रास्ते में एक घंटा, 12 फरवरी को दो घंटे रोककर चलाई जाएगी। (19032) योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस पांच फरवरी को योगनगरी से दो घंटे देरी से चलेगी। (12017) नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पांच फरवरी को नई दिल्ली से दो घंटे देरी से रवाना होगी। (12018) देहरादून-नई दिल्ली एक्सप्रेस पांच फरवरी को देहरादून से दो घंटे देरी से चलेगी।