फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद लाया जा रहा नौ टन ई-कचरा डिडौली में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद/अमरोहा। दिल्ली से मुरादाबाद लाए जा रहे नौ टन ई-कचरे को जिले की सीमा में घुसने से पहले ही डिडौली पुलिस ने पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर अमरोहा पुलिस सक्रिय हुई थी। पुलिस ने डीसीएम में भरे कचरे के साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। डीसीएम को सीज कर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर डिडौली इंस्पेक्टर शरद मलिक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बगैर अनुमति के डीसीएम में ई-कचरा लादकर दिल्ली से मुरादाबाद के भोजपुर ला रहे हैं। इस दौरान डीसीएम हाईवे स्थित जोया में एक ढाबे पर खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि डीसीएम पर मौजूद मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरी निवासी शाहरुख अली और आकिल अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी की दौरान डीसीएम से नौ टन ई-कचरा लदा हुआ मिला। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ई-कचरा दिल्ली से लाना कबूल किया है। जबकि ई-कचरा से संबंध में कोई कागज नहीं दिखा सके। बताया कि यह ई-कचरा भोजपुर लेकर जा रहे थे। यहां उसे जलाया जाना था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर डीसीएम सहित कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि अवैध रूप से ई-कचरा डीसीएम में लादकर लाया जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें कौन-कौन लोग शामिल है, उनकी जांच की जा रही है।
ई-कचरे का नया गढ़ बना भोजपुर, लोगों की सांसों में जहर घोल रहे धंधेबाज
मुरादाबाद। ई-कचरे के लिए बदनाम नागफनी, मुगलपुरा और कटघर क्षेत्र में पुलिस और प्रदूषण विभाग की टीमों ने सख्ती की तो ई कचरे के धंधेबाजों ने भोजपुर को अपना ठिकाना बना लिया। अब यहां पुलिस की मिलीभगत से ई-कचरा जलाकर लोगाें की सांसों में जहर घोला जा रहा है। शाम ढलते ही धुआं उठना शुरू हो जाती है। जिससे लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

नागफनी और मुगलपुरा क्षेत्र में रामगंगा नदी से सटी कालोनी और मोहल्लों में ई-कचरे का धंधा वर्षों से चल रहा है, हालांकि पिछले कुछ समय में इन क्षेत्रों में ई-कचरा जलाने के मामलों में कुछ कमी आई है। इसके पीछे वजह ये है कि कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से इन क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से बचने के लिए अब ई-कचरा से जुड़े धंधेबाजों ने अपना ठिकाना बदल दिया है। ये लोग अब शहर से बाहर रामगंगा नदी की दूसरी साइड में भोजपुर क्षेत्र में ई-कचरा जला रहे हैं। भोजपुर कस्बे और क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में भी ई-कचरा जलाया जा रहा है। जो लोगों की जिंदगी के लिए घातक साबित हो रहा है।
दो दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों पर हो चुकी है कार्रवाई
मुरादाबाद। भोजपुर में इन दिनों ई-कचरे का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। इसमें पुलिस की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। तीन दिन पहले ही एसएसपी ने भोजपुर कस्बा चौकी प्रभारी, भोजपुर थाने के दरोगा और चार सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया था। इन सभी की भोजपुर में ई-कचरा का धंधा करवाने में संलिप्त पाई है।
दिल्ली से भोजपुर हर जगह बंटता है पैसा, नहीं रोकता कोई
मुरादाबाद। इस धंधे से जुड़े लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह दिल्ली से वाहन में माल लादकर चलते हैं तो हर चौकी और पोस्ट पर पैसा बांटा जाता है। ये ही वजह है कि दिल्ली से चलने वाले वाहन आसानी से चार जिलों को पार कर भोजपुर तक पहुंच जाते हैं। मार्च माह में तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने शिकायत मिलने पर पुलिस टीम गठित कर भोजपुर क्षेत्र में छापा डलवाया था। तब भोजपुर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। मुरादाबाद से एसपी सिटी और एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की थी। तब मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह दिल्ली से दस वाहन लेकर निकलते हैं तो किसी एक वाहन को पुलिस पकड़कर दिखा देती है। बाकी वाहन अपने ठिकाने पर पहुंच जाते हैं। ये कार्रवाई तब की जाती है जब उच्च अफसरों का ज्यादा दबाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें