मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो, लेकिन संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को नौ नए पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें एंटीजन के माध्यम से 15 स्थानों पर हुई जांच में सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ मरीज आरटीपीसीआर की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। वहीं स्वस्थ होने पर चार मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
गुरुवार को आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में नौ मरीजों में से पांच मरीज बुद्धि विहार के हैं। वहीं रामगंगा विहार निवासी 77 वर्षीय एक वृद्ध, वसुंधरा कालोनी निवासी 70 वर्षीय एक वृद्धा, शिव नगर निवासी 29 वर्षीय युवक व एक अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एंटीजन के माध्यम से हुई जांच में गुरुवार को 1289 व्यक्तियों की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। सर्वाधिक 213 मरीजों की जांच हरथला में और सबसे कम 30 व्यक्तियों की जांच भोजपुर में हुई।