फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद में नोटा से हार गए नौ प्रत्याशी, बसपा उम्मीदवार की भी जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतरे नौ प्रत्याशी नोटा से भी हार गए। 5824 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और उन्होंने नोटा का बटन दबाया था। बसपा प्रत्याशी मो. इरफान तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन उनकी भी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर इस बार 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मुरादाबाद में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। मंगलवार को मतगणना होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। सपा प्रत्याशी रुचिवीरा को 637363 मत मिले हैं और उन्होंने जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रत्याशी स्व. सर्वेश सिंह 531601 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बसपा के मो. इरफान को 92313 मत मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे हैं। चौथे नंबर पर नोटा रहा है। नौ प्रत्याशी नोटा से भी हार गए हैं। इनमें प्रत्याशी अजय यादव को 4094, मुशर्रत हुसैन को 2583, साधना सिंह को 2296, मो. जमशेद को 1719, ओंकार सिंह को 1459, शकील अहमद को 1356, अमर जीत सिंह जाटव को 952, हर किशोर सिंह को 940, गंगाराम शर्मा को 685 मत ही मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें