फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम शताब्दी के इंजन से टकराई नीलगाय, 40 मिनट तक रूका रहा संचालन

Mon, 11 Mar 2019 04:20 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नई दिल्ली काठगोदाम एक्सप्रेस 12040 के इंजन से पिलखुआ स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब 7:33 बजे नीलगाय टकरा गई। हादसा होने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। मुरादाबाद कंट्रोल रूम को खबर दी गई।
विज्ञापन


पीछे से आने वाली ट्रेन बरेली एक्सप्रेस 14556 और महामना एक्सप्रेस 22417 को पीछे ठहराया गया। करीब चालीस मिनट के बाद ट्रैक को ट्रेन संचालन के लायक बनाया जा सका। इसके बाद नई दिल्ली काठगोदाम एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका।

काठगोदाम एक्सप्रेस के लोको से पिलखुआ के पास एक नीलगाय टकरा गई। लोको पायलट ने बमुश्किल ट्रेन पर नियंत्रण किया। तकनीकी टीम को भेजकर लोको की जांच कराई गई। वहीं पीछे से आने वाली बरेली एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस को करीब पंद्रह मिनट के लिए खड़ा रखा गया। बाद में उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें