स्टेट बैंक शाखा में मिले नकली नोट, मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
आठ अक्तूबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों से संबंधित अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें, वरना 13 अक्तूबर को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा भी इस महीने चार दिन और बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों की शुरुआत आठ अक्तूबर से होगी। आठ को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं नौ को संडे है। दस को रामनवमी, ग्यारह को दशहरा और बारह को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी। लगातार पांच दिन बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। इन दिनों सारी व्यवस्था एटीएम पर निर्भर रहेगी।
एटीएम ऐन वक्त पर कहीं धोखा न दे जाएं, इसलिए सात अक्तबूर तक अपने सभी जरूरी काम निपटा लें। इसके अलावा भी 16 अक्तूबर को फिर संडे पड़ रहा है। 29 को चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी रहेगी, वहीं तीस अक्तूबर को दीवाली है तो 31 को गोवर्धन पूजा की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
लीड बैंक प्रबंधक तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि आठ से बारह तक लगातार पांच दिन की छुट्टी पड़ रही है। इसलिए बैंक बंद रहेंगे। ग्राहक सात तक बैंकिंग संबंधित काम निपटा लें।