फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे पति पसंद नहीं': अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई नवविवाहिता.. करने लगी हंगामा, तीन माह पहले हुई है शादी

Mon, 10 Nov 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

ठाकुरद्वारा में नवविवाहिता ने प्रेमी के घर जाकर हंगामा काटा। पुलिस ने उसे समझाकर घर भेजा। दूसरे मामले में भी युवती ने शादी की बात कर युवक के यहां पहुंची। इसके बाद दोनों का निकाह करवा दिया गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता अपने प्रेमी के घर जाकर विवाह करने की मांग करने लगी। वह घर पर हंगामा भी किया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि विवाहित प्रेमिका का विवाह करीब तीन माह पूर्व हुआ था, लेकिन वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और गांव निवासी प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि यदि प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो उसे पहले पति से तलाक लेना होगा। फिर कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे अपने-अपने प्रेमी के साथ विवाह कर रह सकती है।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्ष वहां से चले गए। उधर, दूसरे मामले में एक गांव निवासी युवती शनिवार की रात को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने वहां हंगामा करते हुए प्रेमी से निकाह कराने की मांग की।

युवक के परिजन राजी हो गए, लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। हालांकिबाद में दोनों का निकाह करा दिया गया। रविवार को प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर युवती के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवती के परिजनों को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें