फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आतिशबाजी के साथ नववर्ष का स्वागत, मंदिरों में की पूजा अर्चना, गरीबों को वितरित किए कंबल

Fri, 02 Jan 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नव वर्ष का लोगों ने नगर में आतिशबाजी छोड़कर जोरदार स्वागत किया। वहीं बृहस्पतिवार को सुबह मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और नव वर्ष 2026 के शुभ होने और परिवार की सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। प्रशासन ने नववर्ष पर गरीबों को कंबल भी वितरित किए।
विज्ञापन

बुधवार रात 12 बजते ही लोग घरों से सड़क पर आ गए। सड़क पर उन्होंने देर रात तक आतिशबाजी छोड़कर नववर्ष का जोरदार स्वागत किया। एक दूसरे को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला रात 12:00 बजे से शुरू होकर बृहस्पतिवार को भी देर शाम तक चलता रहा। अब नववर्ष के ग्रीटिंग कार्ड बाजार में भी दिखाई देने बंद हो गए हैं। पहले दुकानों पर नव वर्ष के ग्रीटिंग कार्ड खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगनी रहती थी। इन्हें बेचने वाले नरेश चौहान का कहना है कि अब लोगों ने इन्हें खरीदना बंद कर दिया है। इसलिए उन्होंने भी कार्ड बेचने के लिए मंगवाने बंद कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर और एसएमएस से लोग एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते रहे।
क्षेत्र के सभी मंदिरों पर लोगों ने पहुंचकर वहां पूजा अर्चना की फिर ईश्वर से अपने और अपने परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उधर एसडीएम प्रीति सिंह ने तहसील सभागार में नववर्ष पर शासन की ओर से आए 50 कंबल गरीबों को वितरित किए। कंबल मिलने पर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर मौजूद तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि शासन की ओर से 5000 कंबल मिले हैं। इनमें से 3500 कंबल अब तक लेखपालों के माध्यम से बांटे जा चुके हैं। यदि जरूरत होगी तो और भी कंबल गरीबों के लिए मंगवाए जाएंगे। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार आदित्य कुमार मौर्य और लोकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें