पति ने नया मोबाइल खरीदने से मना कर दिया तो पत्नी ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। कटघर के बरवलान में रहने वाली महिला की जब हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित महिला किरण (30) की शादी वर्ष 2014 में कटघर के बरबलान में रहने वाले दिनेश से हुई थी। दिनेश पीतल के आइट्मस पर पॉलिश करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी का मोबाइल खराब हो गया था। अब वह नया मोबाइल खरीदवाने के लिए कह रही थी।
पैसों की तंगी के कारण उन्होंने मोबाइल खरीदवाने से अभी इंकार कर दिया तो बुधवार दोपहर पत्नी से उनका झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पत्नी ने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक खा लिया।
हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए। सीओ कटघर वीपी सिंह का कहना है कि मामले की सूचना मिली है, जांच कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।