फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नई पहल...शवदाह गृह में किया ओज का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बकरीद पर नगर निगम ने ओज के निस्तारण के लिए नई पहल की। कुर्बानी के बाद बचे अवशेष यानी ओज को गड्ढा खोदकर जमीन में दफनाने के बजाय निगम ने मैनाठेर में स्थित पशु शवदाह गृह में डिस्पोज कराया। पर्यावरण संरक्षण के लिए निगम ने यह पहल की है।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में ओज को जमीन में गड्ढा खोदकर दफनाने पर भूजल प्रदूषण, हवा में सड़न की बदबू, संक्रमण का खतरा और आवारा जानवरों की संख्या में वृद्धि जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। यह पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा था। इसी को देखते हुए इस बार निगम ने ओज को वैज्ञानिक विधि से शवदाह गृह में डिस्पोज कराया है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि बकरीद के लिए करीब 2300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्हें चार जोन में अलग-अलग तैनात किया गया था। करीब 200 गाड़ियों से टीम ने विभिन्न वार्डों से ओज का कलेक्शन किया। इसे उठाकर मैनाठेर में ने पशु शवदाह गृह तक पहुंचाया। वहां शवदाह गृह में ओज डिस्पोज कराया गया। जो हिस्सा डिस्पोज के लायक नहीं था, सिर्फ उसे ही जमीन में दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें