फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामनगर-देहरादून के बीच मुरादाबाद होकर नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद स्टेशन पर भी रहेगा। जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार (15310) रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी।वापसी में (15309) देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 3:55 बजे चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को दोनों दिशाओं में संचालित होगी।
ट्रेन का ठहराव काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर होगा। रेलवे ने ट्रेन के मेंटेनेंस की व्यवस्था रामनगर में तय की है। जबकि पानी भरने की सुविधा मुरादाबाद स्टेशन पर रहेगी। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने (12091/92) देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस के संचालन दिनों में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन

अब यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। पहले यह मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होती थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें