फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से न्यूजलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन नंबर(12523/24) को बहाल कर दिया है। यह ट्रेन पहले की तरह सप्ताह में दो बार चलेगी। ट्रेन नंबर 12523 न्यूजलपाईगुडी से नई दिल्ली के लिए 27 नंवबर से प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को न्यूजलपाईगुडी से सुबह 8.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 12524 नई दिल्ली से न्यूजलपाईगुड़ी के बीच 28 नवंबर से प्रत्येक रविवार और बुधवार शाम 3.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6.30 बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी। रास्ते में यह रेलगाड़ी किशनगंज, कटिहार, खगडिया, रूसेरा घाट, समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें