फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से पता पूछते हुए आए युवक-युवती, सरकारी योजना का झांसा देकर मासूम को कर लिया अगवा

Mon, 04 Jan 2021 02:07 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद में बेटे के जन्म पर सरकार से 20 हजार रुपये मिलने का झांसा देकर बाइक सवार युवक और युवती एक माह के बच्चे को अगवा कर ले गए। आंखों के सामने मासूम बेटे को गंवाने वाली महिला 10 दिन पहले ही अपने पति को खो चुकी है। शनिवार को हुई वारदात की रिपोर्ट महिला ने रविवार सुबह दर्ज कराई।
विज्ञापन


अनहोनी का शिकार हुई बिलारी कोतवाली क्षेत्र के कासमपुर गांव निवासी लीलावती ने एक माह पहले एक बेटे को जन्म दिया था। शनिवार सुबह बाइक सवार एक युवक और युवती कासमपुर गांव आए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों नाम-पता पूछते हुए लीलावती के घर पहुंचे और सरकार की योजना के तहत बेटे के जन्म पर 20 हजार रुपये मिलने की जानकारी दी। 

बातों से भरोसा जीतने के बाद महिला को आधारकार्ड और बच्चा लेकर साथ चलने के लिए कहा। झांसे में आई महिला के हामी भरते ही दोनों उसी बाइक से महिला को रामपुर जिले के शाहबाद में ले आए। वहां कब्रिस्तान के निकट एक दुकान के पास बैठाकर महिला से आधार कार्ड और बच्चा लेकर कहा कि सरकारी दफ्तर में कार्ड के साथ बच्चे का फोटो खिंचवाकर अभी लौटते हैं। 
विज्ञापन


दोपहर से शाम चार बजे तक इंतजार के बाद भी वो लोग नहीं लौटे तो महिला ने रोते हुए आसपास के दुकानदारों को बताया। उनसे मदद न मिलने पर वह अपने गांव कासमपुर लौट आई। 

रविवार सुबह महिला अपने देवर लखपत सिंह और अन्य ग्रामीणों के साथ बिलारी कोतवाली पहुंची। पुलिस ने अज्ञात युवक-युवती पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रामपुर के शाहबाद जाकर मामले की जानकारी भी जुटाई लेकिन बच्चे और अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लगा। 

ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति सोमपाल खेती और मजदूरी करता था। दस दिन पहले अचानक सोमपाल का निधन हो गया था। परिवार में दो बेटियां रोशनी (12) और छुटकी (आठ) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें