फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुल्हन की विदाई के बाद घर पर पड़ोसियों ने किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के खदाना गांव में दुल्हन की विदाई के बाद पड़ोसियों ने घरपर पथराव कर दिया। शादी समारोह में हुई कहासुनी के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के खदाना निवासी राजवती ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच जुलाई को उसकी बेटी की शादी थी। शादी समारोह में पड़ोस में रहने वाले सुरेश कश्यप के परिवार के लोगों का हमारे परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। उस वक्त तो लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। छह जुलाई को बेटी की विदाई के बाद सुरेश ने फिर से गाली गलौज शुरू कर दी। महिला का कहना है कि उसने इसका विरोध किया तो आरोपी सुरेश कश्यप, उसके बेटे सुमित, रिंकू, मोहित, अमन और वरुण, सुरेश की पत्नी यशोदा, इनके परिवार की अन्य महिलाएं भी आ गई और घर पर पथराव कर दिया। इसी तरह राजवती और उसके परिवार के लोगों ने कमरों में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें