फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस परीक्षा में लापरवाही बर्दास्त नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा में तैनात सभी अधिकारी शुचिता एवं ईमानदारी से ड्यूटी करेंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने एसएसपी के साथ पंचायत भवन सभागार में अधिकारियों के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में लगे सभी अधिकारी मुस्तैदी के साथ अपना अपना कार्य करेंगे। सभी अधिकारी परीक्षा से संबंधित निर्देशिका को ध्यान से पहले पढ़ लें। परीक्षा से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय पर ही किए जाएंगे। टाइम लाइन से हटकर कोई कार्य नही किया जाएगा। एसएसपी हेमराज मीना ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। उन्होंने कहा कि गेट पर जो अभ्यर्थी आएंगे।
उनकी अच्छे ढंग से चेकिंग की जाएगी। किसी प्रकार की कोई अवैध सामग्री परीक्षा हाल में नहीं जाने दी जाएगी। इस मामले में कड़ी निगरानी रखने की जरूरत होगी। सभी केंद्रों पर व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सीसीटीवी कैमरें को क्रियाशील रखें। जिले के 54 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। इस मामले में यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार और परीक्षा में लगे सभी अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें