फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रेमिका के परिजनों ने युवक को पीटा, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएसपी दफ्तर के बाहर मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे एक युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक के कपड़े भी फट गए। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया और एसएसपी दफ्तर के अंदर ले गए। इसी बीच हमलावर लोग मौके से भाग निकले। पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गई है। को सिविल लाइंस थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी करीब 22 वर्षीय युवती 11 फरवरी की रात परिजनों को बिना बताए घर से चली गई थी। इस मामले में युवती के पिता ने पाकबड़ा थाने में गुरैठा गांव आरोपी प्रमुखी शर्मा के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज करा दिया था। पाकबड़ा पुलिस युवती और उसके युवक की तलाश में जुटी थी। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे युवक उस युवती को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गया।
इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को गेट पर ही पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और युवक के कपड़े तक फाड़ दिए। युवक की लात घूंसे और चप्पलों से उसकी पिटाई की। पुलिस कर्मियों और कुछ लोगों ने युवक को हमलावरों से बचाया और एसएसपी दफ्तर में ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने से पुलिस पहुंच गई और युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन

यहां पूछताछ में युवक ने अपना नाम देव शर्मा उर्फ प्रमुखी शर्मा बताया है। वह दिल्ली रोड स्थित एक्सपोर्ट फर्म में नौकरी करता है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि ढाई साल से उसका युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवती को लेकर एसएसपी दफ्तर में अपना पक्ष रखने जा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें