फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जरूरत एनपीके की, किसानों को बेची जा रही डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले की सहकारी समितियों पर एनपीके खाद खत्म हो गई। इसके कारण किसानों को मजबूरी में डीएपी खरीदनी पड़ रही है। शुक्रवार को जिले में एक हजार टन खाद बेची गई। समितियों पर खाद को लेकर मारामारी मची है, लेकिन एआर कोऑपरेटिव का कहना है कि कहीं कोई हंगामा नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में खाद को लेकर बीते एक सप्ताह से समितियों पर अफरातफरी का माहाैल है। एआर कोऑपरेटिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एनपीके खाद लगभग समाप्त हो गई है। कुछ समितियों के पास ही एनपीके उपलब्ध होगी। खाद को लेकर शुक्रवार को कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई।
जिला कृषि अधिकारी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से 700 टन और प्राइवेट दुकानों से 300 टन खाद बेची गई। अब भी स्टाॅक में सभी प्रकार की 4300 टन खाद है। गोदामों में पीपीएल कंपनी की 334 टन और एचयूआरएल कंपनी की 196 टन डीएपी उपलब्ध है।
विज्ञापन

-

थोक और खुदरा कारोबारियों को दी गई हिदायत
जिला कृषि अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थोक और फुटकर खाद विक्रेता पीओएस के माध्यम से किसानों को खाद बेचने की हिदायत दी गई। कहा कि दुकानदारों को कैशमेमो देना अनिवार्य होगा। खाद बिक्री केंद्रों पर बिक्री दर और स्टाॅक का विवरण, स्टाॅक बोर्ड एवं रेट बोर्ड पर प्रतिदिन अनिवार्य रूप से लिखना होगा। इससे खाद की कालाबाजारी नहीं होगी। खाद लेने वाले किसान की पहचान का विवरण रजिस्टर में दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें