एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने ड्रिल के साथ हथियारों का भी प्रशिक्षण लिया। इसमें प्रशिक्षण लेने के लिए मुरादाबाद, नजीबाबाद, रामपुर, बिजनौर, चंदौसी, संभल, गजरौला, बरेली शाहजहांपुर, बदायूं आदि के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश मिश्रा ने होनहार कैडेट्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सीनियर जीसीआई करूणा त्यागी, मेजर सोनिया बिंद्रा, कैप्टन मनी बंसल, कैप्टन ममता रानी, लेफ्टिनेंट शिल्पी गुप्ता, लेफ्टिनेंट सुखरानी, लेफ्टिनेंट नंदिनी, थर्ड ऑफिसर कंचन, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
मुरादाबाद। एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने ड्रिल के साथ हथियारों का भी प्रशिक्षण लिया। नवीं यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से आयोजित इस शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इसमें प्रशिक्षण लेने के लिए मुरादाबाद, नजीबाबाद, रामपुर, बिजनौर, चंदौसी, संभल, गजरौला, बरेली शाहजहांपुर, बदायूं आदि के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश मिश्रा ने होनहार कैडेट्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आरएसडी अकादमी की सीनियर अंडर ऑफिसर उन्नति शर्मा को कैंप सीनियर पद का निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया। कैंप कमांडेंट ने सभी कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सेना में जाने के तरीके बताए। सीनियर जीसीआई करूणा त्यागी, मेजर सोनिया बिंद्रा, कैप्टन मनी बंसल, कैप्टन ममता रानी, लेफ्टिनेंट शिल्पी गुप्ता, लेफ्टिनेंट सुखरानी, लेफ्टिनेंट नंदिनी, थर्ड ऑफिसर कंचन, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। कृष्णा बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह नवीं यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया।