फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा

सार

कांठ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।17 वर्षीय पीड़ित किशोरी का कहना है कि उसका पिता उसके साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म करता चला आ रहा था।पीड़ित शनिवार को अपने परिजनों के साथ कांठ थाने पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ (मुरादाबाद)। कांठ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

17 वर्षीय पीड़ित किशोरी का कहना है कि उसका पिता उसके साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म करता चला आ रहा था। विरोध करने पर आरोपी पिता उसके साथ मारपीट करता था। उसकी माता और भाई-बहन को जान से मारने की धमकी देता था। वह इसी डर से चुप रही और किसी को भी कुछ नहीं बताया। शुक्रवार की रात भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया तो पिता ने उसके साथ मारपीट की। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां व अन्य परिवार के लोग आ गए। पूछताछ करने पर पीड़ित ने अपनी मां और बहन को आपबीती सुनाई।
पीड़ित शनिवार को अपने परिजनों के साथ कांठ थाने पहुंची और तहरीर दी। कांठ थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें