फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एनसीसी कैडेट्स ने परेड में किया प्रतिभाग, सलामी दी

Wed, 28 Jan 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से मनाया गया। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन ने कुंदरकी ब्लॉक के अपने पैतृक ग्राम हरियाना स्थित मदन स्वरूप इंटर काॅलेज में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश तो उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजय प्रकाश शर्मा, शिक्षक श्यामवीर सिंह, वीर सिंह, बागेश्वर सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक जैन आदि रहे। किसान पब्लिक इंटर कॉलेज कुंदरकी में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि मर्चेंट नेवी ऑफिसर रेहान अशरफ ने ध्वजारोहण किया। साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने परेड में सलामी दी। आईटीएम डिग्री कालेज में आईटीएम ग्रुप के प्रशासक आरिफ पाशा एडवोकेट ने, हबीबी डिग्री कालेज गुरेर में प्रबंधक मोहम्मद जीशान ने, एवरग्रीन पब्लिक इंटर कालेज में प्रबंधक मेहंदी हसन ने, राजकीय हाईस्कूल नगलिया मशकूला में प्रधानाचार्या डॉ स्वदेश कुमारी ने, कुंदरकी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य नवाब हुसैन ने, हबीबी पब्लिक इंटर कालेज डींगरपुर में प्रबंधक महमूद जावेद, अलबरू हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक तसलीम अहमद ने, मॉर्डन न्यू सैनिक स्कूल में प्रबंधक नफीसुल हसन फौजी ने, उमर इंटर काॅलेज जलालपुर खास में प्रबंधक मोहम्मद उमर ने, श्री नरेंद्र भूषण स्कूल में प्रबंधक देवेश भूषण ने और आईटीएम में एकेडमी में प्रबंधक आसिफ पाशा एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

वहीं दावत ए इस्लामी इंडिया के मदरसा फैजान ए रजा कुंदरकी में गणतंत्र दिवस पर देश की शान तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर मदरसे के छात्रों ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसके यह गुलसिता हमारा,,। तराना भी गुनगुनाया। प्रिंसिपल कारी अब्दुल वकील अत्तारी ने ने गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें