फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरः नवाब के कोठी खासबाग की जमीन की कीमत 14.08 अरब, मूल्यांकन की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल

Fri, 20 Nov 2020 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
नवाब रजा अली खां की कोठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आखिरी नवाब रजा अली खां की अचल संपत्ति में शामिल कोठी खासबाग की जमीन की कीमत 14.08 अरब रुपये निर्धारित की गई है। सर्किल रेट के आधार पर लगभग 350 एकड़ जमीन के मूल्यांकन की रिपोर्ट शुक्रवार को जिला जज के कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। इस तरह से नवाब की सभी चल और अचल संपत्ति की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। मूल्यांकन रिपोर्ट पर पक्षकार 23 नवंबर को आपत्ति लगा सकते हैं। इसके बाद संपत्ति विभाजन की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नवाब रजा अली खां की संपत्ति का विभाजन उनके वारिसों के बीच शरीयत कानून के मुताबिक करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 31 दिसंबर 2020 की समय सीमा निर्धारित की है। सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति की विभाजन की प्रक्रिया उनके वारिसों के बीच करने की जिम्मेदारी जिला जज के कोर्ट को सौंपी है। कोर्ट के आदेश पर नवाब की चल और अचल संपत्ति का मूल्यांकन कराया जा रहा है।

कोर्ट में नवाब की चल संपत्ति और चार अचल संपत्तियों के मूल्यांकन की रिपोर्ट पहले दाखिल कर दी गई थी। शुक्रवार को जिला जज की कोर्ट में नवाब की कोठी खासबाग के जमीन के मूल्यांकन की रिपोर्ट दाखिल की गई है। सर्किल रेट के आधार पर लगभग 350 एकड़ जमीन की कीमत चौदह अरब, आठ करोड़, पचपन लाख पांच सौ रुपये निर्धारित की गई है। कोठी खासबाग की बिल्डिंग, पेड़ों और फसलों से होने वाली आमदनी की रिपोर्ट कोर्ट में पहले ही दाखिल की जा चुकी है। जमीन के मूल्यांकन की रिपोर्ट दाखिल होने के बाद अब पक्षकारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। पक्षकार 23 नवंबर को आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद विभाजन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


नवाब के अचल संपत्ति में शामिल कोठी खासबाग के जमीन की मूल्यांकन की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। जमीन की कीमत सर्किल रेट के आधार पर लगभग 14.08 अरब रुपये निर्धारित की गई है। अब इस मामले में पक्षकार 23 नवंबर को आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
- अरुण प्रकाश सक्सेना, एडवोकेट कमिश्नर

कोठी खासबाग की कुल कीमत
खासबाग की जमीन का मूल्य     14,08,55,00,500 रुपये
खासबाग की बिल्डिंग का मूल्य     27,32,60,000 रुपये
फसलों से वार्षिक पैदावार का मूल्य    1,1431,734 रुपये
फलदार वृक्षों की वार्षिक पैदावार का मूल्य    86,50, 536 रुपये
इमारती लकड़ी के वृक्षों का मूल्य     19,70,128 रुपये

मौके पर मिली 350 एकड़ जमीन
नवाब की कोठी खासबाग की जमीन का जो मूल्यांकन किया गया है वह लगभग 350 एकड़ है। पक्षकारों का दावा है कि जमीन लगभग 400 एकड़ है। एडवोकेट कमिश्नर अरुण प्रकाश सक्सेना का कहना है कि मौके पर लगभग 350 एकड़ जमीन मिली है। अगर जमीन इससे अधिक है तो पक्षकार कोर्ट में प्रमाण प्रस्तुत करें। कोर्ट के आदेश के मुताबिक इस मामले में अगला कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें