फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: काली मंदिर में पूर्ण आहुति के साथ नवचंडी महायज्ञ संपन्न

Wed, 21 Oct 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर स्थित श्रीराम आश्रम काली मंदिर में मंगलवार दोपहर बाद पूर्ण आहुति के साथ नवचंडी महायज्ञ संपन्न हो गया। पहले नवरात्र से शुरू हुआ नवचंडी महायज्ञ दस दिन बाद पूरा हुआ। मंगलवार को नवचंडी महायज्ञ में मुख्य यजमान संजय शर्मा, ज्योति शर्मा, नरेश गुप्ता, निधि गुप्ता, रविंद्र शर्मा, निर्मला शर्मा, आशीष शर्मा आदि रहे। यजमानों और अन्य भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजा कर हवन कुंड में आहुतियां प्रदान की गईं। आहुति देने के महाआरती हुई। आरती में गौरव गुप्ता, मोहनलाल शर्मा, राहुल वर्मा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में मां काली की भव्य आरती की गई। दोपहर बाद काली मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया।
विज्ञापन




क्षेत्र के सहसपुर स्थित राजमहल में मंगलवार दोपहर विशेष हवन यज्ञ हुआ। सहसपुर निवासी पंडित ज्वाला प्रसाद शर्मा ने पूजन के बाद हवन यज्ञ संपन्न कराया। हवन यज्ञ और पूजन में सहसपुर राजपरिवार की रानी रीना कुमारी, उनके बेटे दिग्विजय सिंह और माधवी सिंह आदि मौजूद रहे। बिलारी नगर में भी मंगलवार को कई स्थानों पर हवन यज्ञ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें