फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों भीड़ से भगवा रंग में रंगा शहर

Sat, 18 Aug 2018 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
डीजे की धुन पर नाचते युवक जहां हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ लेने जा रहे थे, वहीं सैकड़ों कांवड़िए ने वहां से अपनी वापसी शुरू कर दी है। शुक्रवार को कांवड़ियों के जयघोष से महानगर शिवमय हो गया। सड़कों पर चारों ओर भगवा रंग ही दिखाई दे रहा था। महानगर और हाईवे शुक्रवार को कांवड़ियों के हवाले हो गया। सुबह से ही सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन


पैदल कांवड़ियों का जल लेकर आना शुरू हो गया। भोले के जयघोष के साथ ये लगातार आगे बढ़ रहे हैं। वहीं डाक कांवड़ लेने के लिए जत्थे जाने लगे। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आना भी शुरू हो गया। सड़कों पर चारों ओर डीजे की धुन पर नाचते कांवड़ियों को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ लग गई।

शनिवार से सोमवार तक कांवड़ियों की भीड़ और ज्यादा बढ़ जाएगी। सड़कों के किनारे कांवड़ सेवा के लिए मेले भी लगने शुरू हो गए। सेवा शिविरों पर रोककर कांवड़ियों को खाना-नाश्ता कराया जा रहा है। पैदल कांवड़ लेने के लिए जहां लोग अकेले जा रहे हैं, वहीं डाक कांवड़ मोहल्लों के हिसाब से निकल रही हैं। शहर के 30 से ज्यादा मोहल्लों से शुक्रवार को डाक कांवड़ लेने के लिए युवकों की टीम निकल पड़ी। एक टोली में 24 से 36 तक युवक हैं। महिलाओं ने कांवड़ लेने जाने वाले युवकों का तिलक करके और पूजन के बाद भक्तिगीत गाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें