फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननदोई ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ ननदोई ने दुष्कर्म किया। पीड़ित ने विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ननदोई और पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर निवासी महिला का विवाह जनपद बिजनौर के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। इस समय उसके चार वर्ष की बेटी है।
आरोप है कि बिजनौर के एक गांव निवासी ननदोई उस पर बुरी नीयत रखता था। आरोपी ने विवाहिता के साथ कई बार छेड़खानी भी कीं। विवाहिता के जेठ ने भी पति को शराब का लालच देकर ननदोई से उसके साथ दुष्कर्म करवाया।
आरोप है कि अब वह विवाह करने का दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो ननदोई ने कई लोगों के साथ मिलकर पिटाई कराई और घर से भगा दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि कार्रवाई करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रह हैं। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर ननदोई और पति समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, साजिश रचने, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें