फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी और अंजलि ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में शनिवार को मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदान का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए शुद्ध मतदाता सूची और निष्पक्ष मतदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत भारत निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची की आवश्यकता बताई। उन्होंने सच्चे लोकतंत्र की यही पहचान, शुद्ध मतदाता सूची और सही मतदान तथा करें राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान, जैसे नारों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया।
हिंदी माध्यम की प्रतियोगिता में नंदिनी सोलंकी ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और वंशिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंग्रेजी माध्यम में अंजलि प्रथम, अर्पिता द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। कॉलेज प्रधानाचार्य मदन सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राएं मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और निष्पक्ष मतदान में भागीदारी निभाएं। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी पदम सिंह, अतवीर सिंह त्यागी, अखिलेश कुमार बिश्नोई, निशिकांत पाठक, सुंदर सिंह, पीतांबर सिंह व सौरभ अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें