फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने की जांच नायब तहसीलदार को

Fri, 17 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के किसानों ने नगर निवासी दो दबंग भाइयों पर उनके खेतों पर जाने वाले चकमार्ग की भूमि को जोत कर अपने खेत में मिला लेने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की थी।
विज्ञापन

किसान आरिफ खान आदि ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में चकमार्ग को कुड़का नदी के अंदर कर देने का भी आरोप लगाया था। किसानों का कहना था कि इससे उन्हें अपने खेतों पर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि इस शिकायत की जांच नायब तहसीलदार आदित्य मौर्य को दी गई है। यह क्षेत्र नगर पालिका के अंतर्गत आता है, इसलिए नायब तहसीलदार नगर पालिका के साथ कुड़का नदी और चकमार्ग की पैमाइश करेंगे। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें