फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोमांचक मुकाबले में नागराज ने शानदार प्रदर्शन कर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर अकादमी के टेनिस कोर्ट पर खेली जा रही एमटी-400 टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी मैसूर के रेवंत सिद्ध् नागराज और दिल्ली के चंद्रभूषण का आमना-सामना हुआ। टूर्नामेंट रेफरी एंट्रेंस डिसूजा (मुंबई) ने मैच की उद्घोषणा की और इसके बाद दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों ने कोर्ट पर अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत से ही नागराज ने अपनी सटीक और रणनीतिक खेल शैली से चंद्रभूषण पर दबाव बना लिया। पहले सेट में नागराज ने लगातार शानदार शॉट्स खेलते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। दूसरा सेट शुरू होते ही चंद्रभूषण ने बेहतरीन वापसी की। उन्होंने लगातार तीन शानदार सर्विस पॉइंट लेकर 2-1 की बढ़त बना ली। लेकिन नागराज ने जल्द ही अपनी लय पकड़ी और स्कोर बराबर किया। इसके बाद फिर लगातार चार गेम जीतकर दूसरा सेट भी नागराज ने 6-2 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इस तरह नागराज ने स्ट्रेट सेट्स में जीत दर्ज करते हुए एमटी-400 सिंगल्स के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इस मुकाबले के बाद समापन समारोह हुआ जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सचिव अवनीश रस्तोगी और समिति के सदस्य करणवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें