फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्युचुअल फंड : पांच साल में 1500 करोड़ बढ़ा मुरादाबाद का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वर्ष 2020 से अब तक एसआईपी और म्युचुअल फंड में मुरादाबाद के लोगों का निवेश 1500 करोड़ रुपये बढ़ा है। लॉकडाउन के समय निवेश का आंकड़ा लगभग 3600 करोड़ रुपये था, जबकि वर्तमान में मुरादाबाद का मार्केट साइज 5200 करोड़ रुपये के आसपास है। बाजार की उथल-पुथल के बीच यह घटता-बढ़ता रहता है।

मुरादाबाद में एक लाख से ज्यादा लोगों के के पास ट्रेडिंग और डीमैट एकाउंट हैं। यह बदलते दौर में मुरादाबाद में ऑनलाइन ट्रेडिंग के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है। इसमें भी दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों मार्केट डाउन है। रूस-यूक्रेन युद्ध, इस्राइल-फिलिस्तीन युद्ध, भारत-पाकिस्तान संघर्ष और अमेरिका द्वारा लगातार ड्यूटी बढ़ाना और नियमों में बदलाव का असर बाजार पर है।
विज्ञापन

सितंबर 2024 में सेंसेक्स 85,968 अंक पर था। नौ माह में यह दोबारा 85,000 तक नहीं पहुंचा। वर्तमान में सेंसेक्स 82,445 अंक पर है। बाजार की अनिश्चितताओं व धीमी गति को देखते हुए इन दिनों लोग ज्यादा निवेश कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि यह निवेश करने का सही समय है। बशर्ते निवेश अधिक समय के लिए किया जाए।
म्युचुअल फंड के जानकार बताते हैं कि कोविड के समय भी कई लोगों ने अच्छी स्कीम में निवेश किया। आज उनकी रकम पांच गुना हो चुकी है। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई व पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ी म्युचुअल फंड व एसआईपी में निवेश कराने वाली कंपनियों का कहना है कि लोग सात से 20 साल तक निवेश की पॉलिसी चुन रहे हैं।


निवेशकों में महिलाएं पुरुषों से आगे
डीमैट खाताधारकों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। कुल एक लाख से अधिक खातों में करीब 65 हजार खाते महिलाओं के हैं, जबकि 35 हजार से अधिक पुरुषों के खाते हैं। अविवाहित से लेकर शादीशुदा महिलाएं भी अलग-अलग स्कीम के तहत निवेश कर रही हैं। ज्यादातर ने एक पेंट कंपनी के शेयर खरीदे हैं। इस कंपनी के बारे में आम धारणा है कि 70 प्रतिशत घरों में लोग यही पेंट इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा टाटा, रिलायंस, बैंक, पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में अच्छा निवेश हुआ है।

-
सितंबर 2024 में सेंसेक्स 85,968 अंक पर था। वर्तमान में 82,445 पर है। बीच के महीनों में सेंसेक्स 85,000 से ऊपर नहीं गया है। म्युचुअल फंड में 1.25 लाख तक के लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता है। लिहाजा समझदार निवेशक इन दिनों लाॅन्ग टर्म के लिए स्कीम चुन रहे हैं। - विपिन कुमार शर्मा, रिलेशनशिप मैनेजर, आईसीआईसीआई बैंक
विज्ञापन

-


हमारा बैंक यूपीआई व एसएमसी ग्लोबल कंपनी से समन्वय कर डीमैट व ट्रेडिंग एकाउंट की सुविधा उपलब्ध कराता है। पिछले कुछ सालों में खाताधारकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनमें भी महिलाएं आगे हैं। निवेश के लिए जानकार इन दिनों बाजार को मुफीद मान रहे हैं।
- अश्विनी प्रताप, प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें