Mustard, potato and vegetable crops damaged due to rain with wind
- फोटो : THAKURDWARA
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। बुधवार को रुक-रुककर हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने से गेहूं और सब्जियों की फसलों को नुकसान है। साथ ही सरसों, दलहनी और तिलहनी फसलों को भी क्षति पहुंची है।
मंगलवार को मौसम साफ रहा था, लेकिन बुधवार सुबह ही तेज बारिश के साथ हवा ने किसानों की मुसीबत को बढ़ा दिया। पशुओं के चारे से लेकर किसान फसलों के प्रति चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि जहां पर गेहूं की फसल छोटी है, वहां तो कोई नुकसान नहीं है, लेकिन जहां खेतों में गेहूं की बालियां निकल रही हैं। उसको बारिश और हवा से नुकसान होगा। दूसरी तरफ सरसों मटर, चना आदि दलहनी और तिलहनी फसलों पर फूल निकल रहा है। इन फसलों को हवा और बारिश से नुकसान हुआ है। बारिश के बाद खेतों में नमी हो गई। इस बीच हवा फसलों को गिरा रही है। ठंड और हवा से आलू में भी झुलसा आदि रोग का खतरा बढ़ा रही है। उधर सब्जी किसानों का कहना है कि खेतों में बारिश से सब्जी को भी भारी नुकसान है। गन्न किसानों का दर्द है कि बारिश से खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में गन्न काटकर मिलों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है।