फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुस्लिम धर्मगुरु बोले- सेना ने देश के हौसले को किया मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा मंगलवार रात की गई सटीक और साहसिक जवाबी कार्रवाई को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सही ठहराते हुए सुरक्षाबलों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए ऐसे निर्णायक कदम आवश्यक हैं।
विज्ञापन


आतंक का कोई मजहब नहीं होता। जो लोग बेगुनाहों की जान लेते हैं, वह इन्सान नहीं, हैवान हैं। सेना ने वक्त पर जो कदम उठाया वो न सिर्फ जरूरी था, बल्कि पूरे देश के हौसले को मजबूत करने वाला है। हम सरकार के इस कदम की सराहना करते हैं। - सैयद मासूम अली आजाद, शहर इमाम

किसी भी मुल्क की सरहदों की हिफाजत करना उस मुल्क की फौज का फर्ज होता है। भारत ने जिस तरह अपने मुल्क की सुरक्षा के लिए मजबूत और मुंहतोड़ जवाब दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। हम दुआ करते हैं कि हिंदुस्तान में अमन इत्तेहाद और इन्साफ का परचम बुलंद रहे। - मुफ्ती दानिश कादरी, नायब सदर, जमीयते एहले सुन्नत
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर से इंडियन आर्मी ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि कोई भी भारत की तरफ टेढ़ी आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकेगा। देश का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है। सुरक्षाबलों का कदम सराहनीय है। - मौलाना सैयद काब रशीदी, कानूनी सलाहकार, जमीयत उलेमा-ए-हिंद, उत्तर प्रदेश

हम आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं। भारतीय सेना ने जो जवाब दिया है, वह अनुकरणीय है और इससे दुश्मनों को सख्त संदेश गया है। मुल्क का मुस्लिम समाज अपने सुरक्षाबलों के साथ है। हम दुआ करते हैं कि जवानों को हिम्मत और हौसला मिलता रहे। - शिबली मियां, सज्जादानशीन, दरगाह शाह मुकम्मल साहब


देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ा रुख जरूरी है। सेना ने जो साहसी कार्रवाई की है, वह हर भारतीय को गौरवान्वित करती है। ऑपरेशन सिंदूर के लिए हम मोदी सरकार की सराहना करते हैं। - सैयद अली नईम चिश्ती, सज्जादानशीन, दरगाह सुल्तान साहब
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें