फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाबालिग का धर्म परिवर्तन की फिराक में था मुसर्रफ, गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
डिलारी।दुष्कर्म का गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन
डिलारी। नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म कर उसका धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में लगे आरोपी मुसर्रफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सरकड़ा विश्नोई निवासी मुसर्रफ को पुलिस ने क्षेत्र के गांव मानपुर सावित के बस स्टैंड से 20 सितंबर को लगभग दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया है। थाना कृष्ण कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी पर दूसरे धर्म की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी नाबालिग को प्रेम-प्रसंग में फंसा कर बहला फुसला कर 10 सितंबर को अगवा कर ले गया था। इस दाैरान आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट और दुष्कर्म, अपहरण आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। किशोरी को तलाश कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मुसर्रफ लड़की का धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें