फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा ट्रेनिंग : फायरिंग रेंज पर चली गोली किसान को लगी, घायल

Wed, 03 Aug 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलबपुर फायरिंग रेंज पर पीएसी शूटिंग ट्रेनिंग के दौरान रायफल से निकली गोली लगने से खेत में काम कर रहा किसान घायल हो गया। इससे हड़कंप मच गया। घायल को एम्बुलेंस से पीएचसी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को कांठ के मतलबपुर फायरिंग रेंज पर पीएसी का शूटिंग ट्रेनिंग चल रहा था। दोपहर बाद किसी जवान की रायफल से निकली गोली रेंज की दीवार से टकराकर काफी दूरी पर अपने खेत में काम कर रहे किसान शकील पुत्र शौकत निवासी खलीलपुर कद्दीम थाना कांठ को लग गई।

गोली उसके कूल्हे में लगी। उसने शोर मचाया तो दूर काम कर रहे किसान दौड़कर पहुंचे। कुछ लोगों ने इसकी सूचना फायरिंग रेंज पर दी। इसके बाद शूटिंग ट्रायल को रोक दिया गया।घायल किसान को एम्बुलेंस 108 से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से परिजन उसे अच्छे इलाज के लिए कॉसमॉस अस्पताल ले आए। घायल के भाई छोटे हाजी ने बताया कि शकील को आकस्मिक सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।

चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने को कहा है। हालत ठीक बताई जा रही है। इधर कांठ पुलिस भी अस्पताल पहुंची। घायल किसान के परिजनों को हर संभव मद्द और अच्छे से अच्छा इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें