फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दोस्त की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव...बोला आरोपी.. सोचा था तेंदुआ खा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर निवासी जॉनी की हत्या उसके दोस्त शहनवाज ने ही की थी। उसने शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था। सोमवार को डिलारी थाने की पुलिस ने आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि इस समय गन्ने के खेत में तेंदुए दिख रहे हैं। यही सोचकर शव खेत में फेंका था कि तेंदुआ खा जाएगा। पुलिस भी यही मान लेगी कि तेंदुए ने युवक को मार डाला है। पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त थे और रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को ठाकुरद्वारा के रामूवाला गणेश गांव के जंगल में एक युवक का शव मिला था। उस वक्त मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। इससे एक दिन पहले 17 अगस्त को डिलारी के बुढ़नपुर निवासी संतोष देवी ने अपने बेटे जॉनी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन जॉनी की तलाश में जुटे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। संतोष के दूसरे बेटे ललित कुमार ने ठाकुरद्वारा के शहनवाज पर शक जताया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर 18 अगस्त को मिले शव की पहचान जॉनी के रूप में की थी। सोमवार को पुलिस ने ठाकुरद्वारा के वार्ड 19 मोहल्ला बहेड़ावाला निवासी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि जॉनी से उसकी एक साल से जान-पहचान थी। उसने जॉनी से रुपये उधार लिए थे। जॉनी बार-बार रुपये वापस करने के लिए दबाव बना रहा था। 16 अगस्त को उसने रुपये वापस करने के बहाने जॉनी को बुला लिया था। इसके बाद उसे रामूवाला गणेश गांव के जंगल में ले गया। इसी दौरान उसने गला घोंटकर जॉनी की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतार कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए घूम रहे हैं। उसने यह सोचकर गन्ने के खेत में शव फेंका था कि तेंदुए शव खा जाएंगे। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें