फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटकर की चालक की हत्या, कंकाल मिला-00

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। नौ अगस्त से लापता संभल जिले के ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। उसका कंकाल रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में मिला है। ई-रिक्शा लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जनपद संभल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा निवासी उदयवीर सिंह (54) नौ अगस्त अपने ई-रिक्शा समेत लापता हो गए थे। उदयवीर के बेटे सौराज सिंह ने 11 अगस्त को पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तलाश की कोशिश में कुढ़फतेहगढ़ की पुलिस ने गांव बेरनी के शिव मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को खंगाला। इसमें एक शख्स ई-रिक्शा ले जाता नजर आया, जबकि एक महिला की भी झलक दिखी। पुलिस ने इन दोनों समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसपर ई-रिक्शा लूटने के लिए हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में गांव नाटियाखेड़ा में खेत से ई-रिक्शा चालक के शव का कंकाल बरामद किया।
पुलिस के बुलाने पर पहुंचे ई-रिक्शा चालक के बेटे ने चप्पल, शर्ट-पैंट के आधार पर मृतक की शिनाख्त पिता के रूप में की। मौके से रामपुर की फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। शाहबाद के कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नमूनों की जांच फोरेंसिक लैब में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें