फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह महीने पहले मायके से लापता हुई महिला की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

Thu, 25 Nov 2021 07:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज के नजदीक सड़क किनारे झाड़ी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास मिले बैग की तलाशी ली तो गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरी अब्दुलहई गांव निवासी रामेश्वर की 20 वर्षीय बेटी सुधा के रूप में पहचान हुई। जो छह महीने से लापता थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले में छह महीने पहले मायके से लापता हुई महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। ग्रामीणों ने शव की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के माध्यक से शिनाख्त की और पीड़ित परिजनों को सूचना भेजी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में छह महीने पहले गुन्नौर कोतवाली में अज्ञात के व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न उनकी बेटी की पुलिस ने तलाश की। 

गुरुवार की सुबह 11 बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज के नजदीक सड़क किनारे झाड़ी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास मिले बैग की तलाशी ली तो गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरी अब्दुलहई गांव निवासी रामेश्वर की 20 वर्षीय बेटी सुधा के रूप में पहचान हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को सूचना भेजी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पहले बदायूं जिले के थाना बिल्सी अंतर्गत गांव सिमरा भोजपुर निवासी युवक से की थी। 19 मई 2021 को सुधा मायके आई थी। 
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक लापता हो गई थी। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी थी। गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब हत्या हो गई। 

पीड़ित पिता ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले उनकी बेटी ने फोन किया था और बताया था कि गांव भीकमपुर जैनी निवासी व्यक्ति जबरन बंधक बनाए हुए है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें