फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की परंपरा सोसाइटी में मर्डर: केमिकल कारोबारी की मां की हत्या, वारदात के बाद से नौकर गायब

Thu, 08 May 2025 04:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में नौकर ने लूट के इरादे से केमिकल कारोबारी की 75 वर्षीय मां की हॉकी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के वक्त कारोबारी अपने परिवार संग पूना गए थे। हत्या के बाद सचिन जेवर लेकर भाग गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
 
विज्ञापन
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में बेहद सुरक्षित माने जाने वाली परंपरा सोसायटी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे नौकर सचिन सक्सेना ने लूट के लिए केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी के सिर पर हॉकी से हमला कर हत्या कर दी। नौकरानी अनीता ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर हत्यारोपी भाग गया।

विज्ञापन

दिन दहाड़े पॉश कॉलोनी में हुई घटना से सनसनी फैल गई। घटना के कारोबारी परिवार के साथ बाहर गए थे। रामगंगा विहार स्थित परंपरा- एक सोसायटी में दया किशन रस्तोगी का दो मंजिला मकान है। कांठ रोड पर भटावली में उनकी दारा नाम से केमिकल फैक्टरी है। उनकी बेटी ज्योतिका रस्तोगी पूना में मेडिकल में पीजी कर रही है।

पांच मई की सुबह वह पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ पूना गए थे। घर में 75 वर्षीय मां प्रमोद रस्तोगी, कोतवाली के चौमुखापुल निवासी नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस के हिमगिरी हरथला निवासी नौकरानी अनीता को छोड़कर गए थे। कारोबारी के छोटे भाई डॉ. गौतम रस्तोगी साईं गार्डन सोसायटी में रहते हैं।

नौकरानी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह प्रमोद रस्तोगी को पीने के लिए पानी देकर दूसरी मंजिल पर साफ-सफाई करने चली गई थी। नौकर सचिन कारोबारी की मां के पास ही मौजूद था। करीब एक बजे नौकर सचिन ने हॉकी से मां के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद मां के जेवर उतार लिए।

करीब दो बजे नौकरानी नीचे आई तो उसने देखा कि बेड पर प्रमोद रस्तोगी की लाश पड़ी थी। उसने सचिन को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। नौकरानी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। जांच पड़ताल के बाद मकान के दोनों तरफ खाली पड़े प्लाट में हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश, लेकिन में मकान में खून से सनी हॉकी मिल गई।
विज्ञापन

जिससे सचिन ने हमला किया था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में चार टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें