फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसबॉल के बैट से पीटकर कैंटीन संचालक की हत्या

विज्ञापन
murder in moradabad
विज्ञापन
मुरादाबाद। गाली देने पर एक व्यक्ति की बेसबॉल के बल्ले से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। यह वारदात मंगलवार दोपहर कंजरी सराय मेडिकल मार्केट में हुई। आरोप पड़ोसी पर है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बेसबॉल का बल्ला भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित सराय कोठीवालान निवासी विनोद (40) अविवाहित था। वह कंजरी सराय मेडिकल मार्केट में चाय की कैंटीन चलाता है। पुलिस के मुताबिक, विनोद मंगलवार दोपहर करीब पौन चार बजे कंजरी सराय में खड़ा था। इस दौरान ही उसका पड़ोसी विशाल वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच गाली देने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस को आसपास के लोगाें ने बताया कि गाली देने से नाराजविशाल ने बेसबॉल के बल्ले से विनोद की पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से विनोद जख्मी हो गया। शोर सुनकर विनोद की मां राममूर्ति मौके पर पहुंची। जख्मी बेटे विनोद को उपचार के लिए वह आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मां राममूर्ति का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि मामूली विवाद में विनोद की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ के मुताबिक वारदात के वक्त विशाल और विनोद दोनों ही शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें