फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से गायब महिला का शव खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद)। भगतपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को दो दिन से लापता महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन और मायके वाले उसकी तलाश में जुटे थे। आशंका जताई जा रही है महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। महिला के गले पर भी चोटों के निशान हैं। महिला के मायके वालों ने पति और ससुर के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम कुछ ग्रामीणों ने ग्राम नई बस्ती के समीप खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा। जिसकी जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तब मृतका की पहचान बबीता पत्नी पप्पू निवासी ग्राम बराही लालपुर थाना भगतपुर के रूप में हुई। महिला के पिता कोमल सिंह निवासी डांडी दुर्जन थाना भगतपुर ने आरोप लगाया कि बबीता की हत्या की गई है। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या की है। मायके वालों ने बताया कि उन्हें मंगलवार को बबीता के गायब होने की जानकारी हुई, तब उन्होंने थाना भगतपुर में बबीता के गायब होने की सूचना दी थी जिस पर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले आये दिन उसके साथ मारपीट करते थे। सूचना पाकर एसपी देहात एवं सीओ ठाकुरद्वारा मौके पर पहुंचे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ण्ीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें