भगतपुर क्षेत्र में 10 नवंबर 23 को उदावाला और चक कंजनाल के बीच रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान 17 वर्षीय किशोर उदयपाल के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम में ट्रेन से कटने से मौत की पुष्टि हुई थी। उदयपाल की मां सत्यवती ने कोर्ट में अर्जी लगाकर बताया कि उसके बेटे का शव मिलने से कुछ देर पहले अमित, मोनू, ओमकार, सचिन और धर्मपाल समेत छह लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने उसे बेटे को मारने के बाद शव रेलवे लाइन पार डाल दिया था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सकें। उसने भगतपुर थाने की पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।