फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: महिला को इलाज के बहाने ले गया जोधपुर, होटल में पिलाई कोल्डड्रिंक, बेहोश हुई तो किया दुष्कर्म

Tue, 02 Jul 2024 06:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, छजलैट (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद में महिला से झोलाछाप ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि झोलाछाप महिला को इजाल के बहाने कई जगह ले गया। इसके बाद होटल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर गांव के ही झोलाछाप ने दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को स्वास्थ्य की जांच कराने के बहाने से मुरादाबाद व जोधपुर ले गया। पुलिस ने आरोपी मतलबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला छजलैट के एक गांव का है। गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव के ही झोलाछाप मतलूब से उसका इलाज चल रहा था। 25 जून को आरोपी उसे जांच कराने के बहाने से मुरादाबाद ले गया। जहां एक होटल में ले जाकर आरोपी ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई।

इसके बाद आरोपी उसे जोधपुर ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उससे तीन सोने और 26 तोले की चांदी की पायलें भी ले लीं। 28 जून को आरोपी उसे मुरादाबाद छोड़कर भाग गया।

महिला ने घर पहुंचकर पति व परिजनों को मामले की जानकारी दी। महिला की तहरीर पर छजलैट पुलिस ने रविवार रात आरोपी मतलबू पर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

दवा लेने घर से गई रामपुर की 13 वर्षीय किशोरी का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। खेत में ले जाकर युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।

किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना टांडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर निवासी किशोरी रविवार रात करीब पौने नौ बजे नगर के ही एक चिकित्सक से दवा लेने गई थी।

रास्ते में मोहल्ले के ही दो युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया और उसे बाइक से कोसी बांध के नीचे गन्ने के खेत में ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को खेत में छोड़कर फरार हो गए।

जैसे-तैसे घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को परिजन थाना टांडा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए नगर निवासी दोनों आरोपियों जावेद और मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें