मुरादाबाद।
नगर निगम टीम द्वारा कटघर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अथवा नाले, नाली पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
मंडलायुक्त के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम की टीम शनिवार को कटघर थाना क्षेत्र में पहुंची। वहां टीम ने शुभम फैक्टरी के सामने, प्रभात मार्केट, कटघर स्टेशन, गुलाबबाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क किनारे साइड पटरी आदि पर किए गए स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण को प्रवर्तन टीम हटा दिया। कुछ दिन पहले ही टीम ने यहां पहुंच अतिक्रमण को चिह्नित कर लालनिशान लगाने के बाद उसे स्वयं अतिक्रमणकारियों से हटाने को कहा था। इसके बाद भी कुछ लोगों ने जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो टीम ने उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों से टीम की नोकझोंक भी हुई। अभियान की अगुवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अजीत कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लोगों से अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लेने को लेकर मुनादी भी कराई गई है।