फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी की शिकायत करने पर घर में किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में महिला ने घर से मोबाइल और रुपये की शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला के मोहल्ला तारिक नगर निवासी अफरोज जहां पत्नी तालिब हुसैन ने बताया कि उसके घर से मोबाइल और तीस हजार रुपये कर लिए गए थे। उसने इस मामले में मझोला थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत शिकायती पत्र की जानकारी आरोपी को हो गई। आरोपी ने पीड़िता के दरवाजे पर पथराव किया और उसके गेट पर लगी फाइबर को तोड़ दिया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने डीआईजी से कार्रवाई की गुहार लगाई। डीआईजी के आदेश पर आरोपी जुल्फेकार के खिलाफ चोरी, पथराव, धमकी देते समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें