फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खुद की 13 दुकान, डीलक्स शौचालय नहीं शिफ्ट कर सका नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क के चल रहे काम को लेकर मार्ग के चौड़ीकरण में हिंदू कॉलेज साइड में पुलिस चौकी, नगर निगम का डीलक्स शौचालय और डाकखाना साइड में नगर निगम द्वारा कई दशक पहले आवंटित 13 दुकानें और उनके पास स्थित एक मंदिर भी बाधा बने हैं। इन सभी को हटाकर अन्य जगह शिफ्ट करने का दावा नगर निगम करता रहा है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास शुरू नहीं किए गए हैं। इसके कारण पहले से ही काफी धीमी गति से चल रहे स्मार्ट रोड नेटवर्क के काम के और धीमा होने के कयास बुध बाजार के व्यापारी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बुध बाजार की करीब एक किमी सड़क समेत शहर के विभिन्न स्थानों की करीब 13 किमी सड़क को स्मार्ट बनाने का काम किया जाना है। करीब एक साल पहले स्मार्ट सिटी की टीम ने इसके लिए बुध बाजार की सड़क को चौड़ा करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों की सहमति से काफी हद तक अतिक्रमण हटवाने के बाद काम शुरू कर दिया था। लेकिन हिंदू कॉलेज साइड में हिंदू एजुकेशनल सोसाइटी की 22 दुकानों व एक होटल में न्यायालय से स्टे के कारण नगर निगम प्रशासन उस समय कोई तोड़फोड़ नहीं कर सका था। लेकिन 11 जनवरी को स्टे खारिज होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सख्त रूख अपना तोड़ फोड़ शुरू कर दिया। इस दौरान होटल का एक कोना भी भरभरा कर गिर गया था। जिसके बाद से व्यापारी स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने लगे हैं। लेकिन इसी साइड में नगर निगम प्रशासन का अपना एक डीलक्स टॉयलेट, पुलिस चौकी तथा दूसरी ओर नगर निगम द्वारा कई दशक पूर्व आवंटित अपनी ही 13 खोखा दुकानें व उसके पास स्थित एक मंदिर भी मार्ग चौड़ीकरण कार्य में आड़े आ रहा है।
नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी के अफसर कई बार इन्हें भी शिफ्ट करने तथा 13 दुकानदारों को अनयत्र दुकानें आवंटित करने की भी बात कह चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास शुरू नहीं किया गया है। बुध बाजार के व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन मार्ग चौड़ीकरण में रुकावट बने अपने ही अतिक्रमण को हटाने में देरी कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इसी वजह से बुध बाजार में मार्ग चौड़ीकरण का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। जिसका खामियाजा व्यापारियों को रोज लग रहे जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें