फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जन आरोग्य योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले बरुआ हेल्थ सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के विवेक विहार खुशहालपुर स्थित बरुआ हेल्थ सेंटर के संचालक डॉ. अभिजीत बरुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में फर्जीवाड़ा करने का मामला जांच में खुलने के बाद सीएमओ ने अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक ने डॉ. अजय कुमार व डॉ. अमित गौतम के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अस्पताल में जनरल मेडिसिन व सर्जरी की सेवाएं दिखाईं। इन्हीं के जरिये आयुष्मान में पैनल करा लिया। जबकि ये दोनों डॉक्टर कभी अस्पताल में नहीं आए। डॉ. बरुआ ने कई मरीजों को जन आरोग्य योजना के तहत भर्ती दिखाकर उनकी सर्जरी के फर्जी फोटो व अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बनाई। जबकि वास्तव में कोई ऑपरेशन नहीं किया गया। फर्जी फोटो व रिपोर्ट के आधार पर सरकार से भुगतान लेने के लिए बिल क्लेम कर दिया गया। प्रदेश स्तर पर आयुष्मान की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था सांची ने यह खेल पकड़ लिया। वहां से अस्पताल की आयुष्मान सेवाएं रोक दी गईं व सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह को जांच के लिए पत्र भेजा। सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी से इस मामले की जांच कराई। जांच में सारा खेल सामने आ गया। इसके बाद सीएमओ ने बरुआ हेल्थ सेंटर को आयुष्मान पैनल से हटाया व पंजीकरण भी निरस्त कर दिया गया। साथ ही कानूनी एसएसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया, जिसके आधार पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें