मुरादाबाद। नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से वर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर लांच किया गया है। कैलेंडर का विमोचन मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और महापौर विनोद अग्रवाल ने अपने-अपने कार्यालय में किया। कैलेंडर में शहर की सांस्कृतिक विरासत, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के विकास कार्य एवं उनकी उपलब्धियों को दर्शाया गया है। साथ ही प्रस्तावित कार्यों का भी उल्लेख कैलेंडर में किया गया है। मंडलायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि यह कैलेंडर शहरवासियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। इसमें शहर के गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य का वर्णन किया गया है। कैलेंडर को डिजिटल फार्मेट में भी लांच किया है, जिसमें प्लानर, नगर निगम व जिले की अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स को उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार और पर्यावरण अभियंता अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे।