फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज के लिए मुंबई में युवती का उत्पीड़न, पति के रिश्तेदार ने छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती को दहेज के लिए मुंबई में प्रताड़ित किया गया जिससे तंग आकर पीड़िता अपने मायके चली आई। आरोप है कि यहां ससुर और उनके रिश्तेदार आए और धमकाने लगे। आरोप है कि रिश्तेदार ने छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2025 को शामली जिले के शामली थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवक मुंबई में नौकरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उस पर दबाव बनाया गया है कि वह अपने पिता से मुंबई में एक फ्लैट खरीद कर दिलाए और दस लाख नकद दिलाए। इसके बाद ही उसे घर में रखा जाएगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिससे तंग आकर वह मुंबई में अपने पति के पास चली गई। वहां भी प्रताड़ित किया गया। जिससे तंग आकर अपने मायके आ गई। 20 मार्च 2026 को पीड़िता अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना दिया तो ससुर अपने रिश्तेदार को लेकर उसके घर आ गए और परिवार को धमकाया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें